हिमाचल

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक वाद विरोधी करार दे रही है। वन्ही कांग्रेस इस बात को स्पष्ट कर रही है कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र के लोकहित के बिंदुओं को अनदेखा करने के लिए इस प्रकार का भ्रामक प्रचार कर रही है।

आज शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कॉर्डिनेटर अमृतप्रित गिल, विक्रम लोहिया व अमित बाबा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता मे कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को देश के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए बिंदुओं को स्पष्ट किया वहीं भाजपा के पर पलटवार किया।

संयुक्त पत्रकार वार्ता में तीनों मीडिया कोऑर्डिनेटर ने कांग्रेस घोषणा पत्र के विभिन्न बिंदुओं को समक्ष रखा और इसे महिला, युवा, बुजुर्गों और देश के हर वर्ग के हितों को पूरा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 25 गारंटीयों और पांच न्याय की बात कही है जो देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है जबकि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से सभी धर्म , सभी संप्रदायों और देश के सभी लोगों को साथ लेकर चलने की रही है।

Kritika

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

2 hours ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

2 hours ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

2 hours ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

8 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

9 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

9 hours ago