हिमाचल

धर्मशाला से भाजपा नेता राकेश चौधरी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

हिमाचल में अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। बगावत पर उतर आए बीजेपी के नेता पार्टी की मुश्किलें बड़ा सकते है। कांग्रेस के 6 बागियो को टिकट मिलने से बीजेपी नेता पार्टी छोड़ने से भी परहेज नही कर रहे है। अब धर्मशाला से भाजपा नेता राकेश चौधरी ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस के बागी सुधीर को बीजेपी का टिकट देने को लेकर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी ने उन्हें चाय से मक्खी की तरह बाहर निकाल फेंका है। उन्हें विश्वास में लिए बिना सुधीर को टिकट देकर उनके साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी उनके संपर्क में है, अगर कांग्रेस से उन्हें टिकट मिलता है तो वह अवश्य कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे नहीं तो निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस बागी रवि ठाकुर को बीजेपी का टिकट मिलते ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामलाल मारकंडा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने ये भी कह दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।

अब दिलचस्प बात यह होगी कि क्या सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा पार्टी को जीत दिला पाएंगे।
क्या हाईकमान ने जो इन लोगो पर भरोसा जताया है इस पर खरा उतर पाएंगे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

14 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

14 hours ago