हिमाचल

भारत और सेना के विरोधी कांग्रेस के साथी: विश्व चक्षु

  • सीडब्ल्यूसी में कन्हैया कुमार को शामिल कर कांग्रेस ने गिराया अपना स्तर: विश्व चक्षु
  • भारत व सेना पर अभद्र टिप्पणी पर धर्मशाला कोर्ट में चल रहा देशद्रोह का मामला

धर्मशाला: भारत और सेना के विरोधी कांग्रेस ने सबसे नज़दीकी साथी बनाए हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया कोर्डिनेटर एवं भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी में कन्हैया कुमार को शामिल कर अपनी पार्टी का स्तर गिरा दिया है। विश्व चक्षु ने कहा कि भारत देश व सेना पर अभद्र टिप्पणी पर उक्त तथाकथित नेता पर धर्मशाला जिला कोर्ट में भी देशद्रोह का मामला चल रहा है, जोकि विचारधीन है।

भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस अब देश भर में लगातार देश विरोधी कार्य करने में जुटी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विपक्ष पूरी तरह से बौखला चुका है। अब विकास व नीतियों के आधार पर केंद्र सरकार व पीएम मोदी के सामने खड़े होने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

ऐसे में लगातार कांग्रेस अपने समेत सभी विपक्ष को समेटकर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर टू सीएम हिमाचल प्रदेश विश्व चक्षु ने कहा कि कन्हैया कुमार ने भारत देश और देश की सीमाओं की हर पल प्रहरी सेनाओं पर अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका देश भर ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला में उक्त तथाकथित नेता पर देशद्रोह का मामला विचाराधीन है। विश्व चक्षु ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे हथकंडे उनको देश भर में ओर अधिक डूबोने का काम करेंगे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago