हिमाचल

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन जन को होगा लाभ: त्रिलोक

मोदी सरकार की योजनाओं का होगा प्रचार : त्रिलोक

प्रदेश में चलेंगे 113 रथ, प्रतिदिन 2 पंचायतों में जाएंगे: भाजपा

यात्रा से संबंधित संसदीय क्षेत्र मीडिया प्रमुखों की हुई नियुक्ति: भाजपा

शिमला: विकसित भारत संकल्प यात्रा की शिमला संसदीय क्षेत्र बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ। बैठक में इस यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, यात्रा संसदीय क्षेत्र प्रभारी सचिव डेजी ठाकुर, क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी और प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा को सुचारू रूप से 30 नवंबर 2023 से चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे, प्रतिदिन प्रत्येक रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है, इसके लिए धरातल पर सभी कार्यकर्ता कार्य करेंगे।

प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने बताया कि इस रथ में मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे और अनेकों योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध होंगे। अगर कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहता है तो वह फॉर्म भर कर इन योजनाओं से जुड़ सकता है। इस रथ के माध्यम से राष्ट्र स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी और सभी पंचायतों को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में प्रचार कर भाग लेगी और मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि विकसित भारत यात्रा को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर होंगे, शिमला जिला के मीडिया प्रमुख वी.एन शर्मा, महासू जिला मीडिया प्रमुख रितु शतैक , सोलन जिला मीडिया प्रमुख संजीव मोहन और सिरमौर जिला मीडिया राकेश गर्ग होंगे। इसी प्रकार विकसित भारत यात्रा के मंडी संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित सूद, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा होंगे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago