हिमाचल

शिमला में अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज

भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा आयोजन

28 से 2 दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

भारत के लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के 100 खिलाड़ी ले रहे भाग

शिमला: कर्मचारियों के कामकाज के तनाव को कम करने के मकसद से भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग द्वारा अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में भारत के लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग की चार जॉनो में प्रथम और द्वितीय रही टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी शिमला के महानिदेशक मनीष कुमार ने किया।आज 28 नंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता 2 दिसंबर तक चलेगी जिसमें देश भर के कर्मचारी व अधिकारी खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी शिमला के महानिदेशक मनीष कुमार ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण है और कर्मचारियों के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि टीम भावना से ज्यादातर खेल खेले जाते हैं और खेल की सीख काम में और काम की सीख खेल में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षा हिमाचल चंदा पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और 2 दिसंबर तक की है प्रतियोगिता चलने वाली है। प्रतियोगिता का मक़सद कर्मचारियों को काम के दबाव से मुक्त कर टीम भावना में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago