हिमाचल

कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी: बिंदल

प्रदेश की कांग्रेस सरकार 1 साल के कार्यकाल के पूरा होने के जश्न की तैयारियों में जुट गई है तो बीजेपी इस जश्न में खलल डालने जा रही है। बीजेपी इस दिन को यानी 11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक है ऐसे में सरकार किस बात का जश्न मना रही हैं।

राजीव बिंदल ने शिमला में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि सरकार ने एक साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं की हैं। नौकरी और नए संस्थान खोलने तो दूर जो संस्थान बीजेपी सरकार ने खोले उन्हें बंद किया गया है। कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में एक भी फैसला नहीं लिया है ऐसे में सरकार की विफलता को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आज तक के इतिहास में किसी सरकार का यह सबसे निराशाजनक कार्यकाल रहा है। बीजेपी इस दिन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 11 के बजाए 18 दिसंबर को प्रदर्शन किए जाएंगे।

बिंदल ने सरकार और कांग्रेस संगठन में चल रही तनातनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आपसी लड़ाई से बीजेपी को कोई लेना देना नही है लेकिन इससे सरकार का जनता के कार्यों के लिए जो सामूहिक प्रयास होने चाहिए वो नही हो पा रहे हैं जो सही नही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है जिससे 2024 में चारों सीटें जीती जा सके।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

9 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago