हिमाचल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद अब प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। शिमला संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ शिमला के लोअर बाजार में प्रचार किया और वोट मांगे। कश्यप ने देश में एक बार फिर मोदी सरकार, एनडीए 400 के का दावा किया है।

प्रचार अभियान की शुरुआत में बीजेपी ने सीटीओ चौक से शेरे ए पंजाब तक लोअर बाजार में लोगों से समर्थन मांगा। सुरेश कश्यप ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें दूसरी बार लोगों की सेवा का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट की घोषणा के बाद संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा किया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि प्रयास रहेगा कि बीजेपी इसबार भी चारों लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। हिमाचल में चार में से चार, एनडीए 400 के पार फिर एक बार मोदी सरकार इस लक्ष्य के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही हैं।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

10 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

10 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

17 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

17 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

17 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

17 hours ago