हिमाचल

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में की सदस्यता अभियान की शुरुआत

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में की सदस्यता अभियान की शुरुआत, राजीव बिंदल ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सदस्य बनाकर की अभियान की शुरुआत, बिंदल बोले प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज शिमला के गेयटी थिएटर से प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान-2024’ का शुभारंभ किया।

डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बनाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया। जयराम ठाकुर और डॉ राजीव बिंदल ने पार्टी के टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्ता ली। इसके बाद, पार्टी के अन्य नेताओं ने भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता अभियान के सदस्य बने।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी 6 साल बाद नए सिरे से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। पिछले कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनकर इस अभियान की शुरुआत की।

हिमाचल प्रदेश में भी आज नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को सदस्य बनाकर अन्य राज्यों की तरह इस अभियान की शुरुआत की गई है प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा हुआ है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जाएंगे। बिंदल ने कहा दूर दराज क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां आज पारिवारिक पार्टियां बनकर रह गई हैं। लेकिन बीजेपी व्यक्ति नहीं समष्टि के विकाश की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि एक आम व्यक्ति सदस्य बनकर धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी का नेता बनता है और उसके बाद देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी आज से जुट गई है।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago