हिमाचल

चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि चार जून के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा वेंटिलेटर पर होगी। क्योंकि, वोट की चोट से जनता भाजपा को कोमा में पहुँचाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तो अब नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही है। वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का नक़ाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उप-चुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे भगवान के आशीर्वाद से असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ़ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुँचा कर ही दम लेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स दगाबाजी करने वाले पूर्व विधायकों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ था और भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें कांग्रेस के भगोड़ों को पार्टी का टिकट देने से निराश भाजपा के कार्यकर्ताओं की हताशा भी नहीं दिख रही है। भाजपा के भीतर विरोध का ज्वालामुखी धधक रहा है, जो कभी भी फट सकता है। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की हार निश्चित है, जिसे कोई नहीं टाल सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन-बल से धन-बल की राजनीति को जवाब देगी।

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago