हिमाचल

’25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी ने किया’

शिमला:  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ ग़रीबी हटाओ का नारा लगाती है और ग़रीबों कोई भूल जाती है। ग़रीबी मिटाने के लिए जी-जान से काम करते हैं नरेन्द्र मोदी। जब से उन्हें सेवा का मौक़ा मिला है तब से उन्होंने देश की 25 करोड़ की आबादी को ग़रीबी से बाहर निकाला है। समाज के वंचित वर्गों के लिए उन्होंने कितना काम किया है उतना आज तक की सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया है। आज लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। आने वाले समय में चीजें बहुत बेहतर होंगी। इस बात की गारंटी नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दी है। प्रधानमंत्री ने ख़ुद कही है कि मोदी 3.0 में पूरी पिक्चर दिखेगी। आज भारत की विकास दर चीन से भी आगे निकल गई है। यह मोदी मैजिक है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कहा कि 25 करोड़ से बड़ी आबादी को ग़रीबी की रेखा से बाहर निकालना आसान काम नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री कभी आसान लक्ष्य नहीं तय करते हैं। उनके द्वारा योजनाबद्ध तरीक़े से किए गए जनहित के कार्यों का लाभ हर देशवासी मिल रहा है। आज कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आज़ादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेन्द्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। 2 करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। इसलिए देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago