हिमाचल

PM मोदी के जन्मदिवस पर सेवा-समर्पण अभियान चलाएगी भाजपा: कश्यप

भाजपा हिमाचल प्रदेश के सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। बैठक में संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी, संसदीय क्षेत्र विस्तारक, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं सेवा और समर्पण अभियान प्रदेश संचालन टोली ने भाग लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान की शुरूआत करेगी। उन्होंने बताया कि ये अभियान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा बूथ स्तर पर सेवा कार्य करने जा रही है। कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। 21 दिन तक यह सब सेवा कार्य चलने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर की देखरेख में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा एवं हस्पतालों में फल वितरण होंगे । 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह और धनेश्वरी ठाकुर की देख रेख में 7792 बूथों पर कायक्रमो का आयोजन किया जाएगा और उनकी जीवनी पर संगोष्ठी एवं उनको पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता टिकाकरण केंद्रों पर सेवा कार्य भी करेंगे और  हर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे।
26 सितंबर को हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।

उन्होंने कहा 2 अक्टूबर को प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बब्ली की देख रेख में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित किए जाएंगे , खादी को बढ़ावा देते हुए खादी का बढ़ चढ़ कर उपयोग किया जाएगा, छोटे शिल्पकाको को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम किए जाएंगे और इस प्रकार से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कक गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन वितरण का कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में किए जाएंगे। भाजपा मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा व सह मीडिया प्रभाती सुमित शर्मा इस कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार प्रसार का काम देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा स्वयं इन सभी सेवा कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

37 mins ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

39 mins ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

41 mins ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

1 hour ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

1 hour ago