मंडी जिला के नेरचौक बाजार में देर रात को शरारती तत्त्वों ने एक गरीब फल विक्रेता की रेहड़ी को आग लगा दी जिस कारण रेहड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। रेहड़ी में रखे हुए फल भी बर्बाद हो गए हैं। गांव हटनाला गुरकोठा के रहने वाले बालक राम ने बताया कि वह पिछले 20 वर्ष से नेरचौक बाजार में रत्ती रोड बस स्टैंड की ओर फल की रेहड़ी लगता आ रहा हूं। शनिवार की रात को किसी ने मेरी रेहड़ी को जला दिया है। जिससे 50 से 60 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है।
उसने बताया कि वह रात को घर गया सुबह 5 बजे जब अपनी दुकान लगाने के लिए आया तो देखा कि रेहड़ी में आग लगी है। जिससे सभी फल नष्ट हो गए हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की। पुलिस ने मौका पर आकर घटना की छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…
केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…
आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…
बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…
ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…