हिमाचल

4 जून को हिमाचल की चारों सीटें जीतेगी भाजपा : भारद्वाज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल में दो जनसभाएं हुई। प्रधानमंत्री मोदी के बाद राहुल गांधी ने पहली जनसभा नाहन में की। अब इसको लेकर भाजपा की प्रक्रिया भी सामने आई है। भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राहुल गांधी की नाहन रैली को फ्लॉप बताया है।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नाहन जनसभा में राहुल गांधी ने केवल प्रेस को गाली दी। प्रधानमंत्री के विकास कार्यों की किसी बात का जवाब नहीं दिया। नाहन के सबसे बड़े चौगान मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा हुई थी। लेकिन कांग्रेस के लोग उस मैदान पर जनसभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इससे साफ हो गया है कि 4 जून को हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राहुल गांधी की नाहन रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि नाहन का सबसे बड़ा मैदान चौगान है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई थी। लेकिन कांग्रेस के लोग इस मैदान में जनसभा कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं जनसभा में भी कुर्सियां खाली नजर आई।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इन दिनों राहुल गांधी केवल एक जुमला बोलते हैं खटाखट खटाखट। राहुल गांधी ने किस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने जो विकास कार्य गिनवाए उनका जवाब नहीं दिया। केवल प्रेस को गाली दी और उनको बिकाऊ कहा।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रेस के खिलाफ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इमरजेंसी के वक्त में कांग्रेस ने रॉलेट एक्ट की तरह प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोटा था। राहुल गांधी ने जनसभा में महिलाओं को 8 हजार 500 देने की घोषणा करके गए। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अभी तक प्रदेश की महिलाओं को ₹1500 नहीं दे पाई।
सेब पर आयात शुल्क का जिक्र किया गया। लेकिन WTO की ट्रीटी पर कांगड़ा के वर्तमान प्रत्याशी आनंद शर्मा ने हस्ताक्षर किए थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज की जनसभा से साफ हो गया है की 4 जून को हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

 

Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago