हिमाचल

अग्निवीर पर शाह का खरा जवाब, पकड़ा गया कांग्रेस का झूठ: बिंदल

हिमाचल की जनता उन कांग्रेस नेताओं से जानना चाह रही है जिन्होनें विधान सभा चुनावों में यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें की थी

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और अमित भाई शाह के हिमाचल प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश, उत्साह और एक नई उमंग आई है। हिमाचल के जनमानस ने दोनों नेताओं को सिर आंखों पर बिठाया और भारी संख्या में आकर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा यह इस बात का द्योतक है कि 1 जून को होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटें और 6 विधान सभा सीटें भारी बहुमत से जीतने जा रही है, यह स्पष्ट हो चुका है और इससे कांग्रेस पार्टी के अंदर भी हलचल पैदा हो गई है।जिस प्रकार से अग्नि वीर योजना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खरा जवाब दिया उससे कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता हिमाचल की तरफ रूख कर रहे हैं। हिमाचल की जनता उन नेताओं से जानना चाह रही है जिन्होंने विधान सभा चुनावों में यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें की थी। इनके प्रभारी ने कहा था कि पहली कैबिनेट के अंदर एक लाख नौकरियां निकलेंगी लेकिन अभी तक वो पहली कैबिनेट नहीं आई।

इनके राष्ट्रीय नेता ने कहा था कि 63 हजार पद जयराम सरकार ने खाली छोड़े हैं, हम 37 हजार पद और जोड़कर एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में देंगे। जनता जानना चाह रही है कि डेढ़ साल हो गया लेकिन वो पहली कैबिनेट नहीं आई।

हिमाचल की बहनों को बहुत बड़ी-बड़ी गारंटियां दी। 4 बहनें होंगी तो 72 हजार रू0 सालाना आएगा, सब इंतजार करते रहे अभी तक वो पहली कैबिनेट नहीं आई, किसान इंतजार कर रहा है पहली कैबिनेट नहीं आई, बिजली का उपभोक्ता इंतजार कर रहा है लेकिन वो पहली कैबिनेट नहीं आई यह झूठ का पुलिंदा लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता हिमाचल में आ रहे हैं, हिमाचल की जनता उनसे इस झूठ के पुलिंदे का जवाब जानना चाहती है और मुख्यमंत्री भी इस झूठ के पुलिंदे को लगातार चलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता हिमाचल की जनता जानती है।

डाॅ0 बिंदल ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि तीसरी बार मोदी को इसलिए प्रधानमंत्री बनाना है क्योंकि मुझे देश का और हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है और इसलिए उन्होनें हिमाचल की जनता से वोट की अपील की है।

अमित शाह जी ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, यह लौह पुरूष की वाणी है, यह कांग्रेस के नेताओं की वाणी नहीं है जिन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और हमें उससे दोस्ती कर लेनी चाहिए। आज हिमाचल आतंकवाद का सफाया करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज निर्णय करने का समय आ गया है। प्रत्येक हिमाचलवासी नरेन्द्र मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है और साथ ही जो विधान सभा की 6 सीटें हैं उन पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी और यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिसने सम्पूर्ण हिमाचल के विकास को ताला लगाया है, संस्थानों का ताला लगाया है ऐसी तालाबंदी करने वाली सरकार को भी ताला लगने वाला है

Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago