Categories: हिमाचल

चीन के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, चीनी सामान का बहिष्कार कर किया जमकर प्रदर्शन

<p>धर्मशाला मुख्यालय में सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांगड़ा के अध्यक्ष प्रणव शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी की औऱ साथ ही चीन सरकार का पुतला भी जलाया। इस दौरान देशवासियों से चीन को सबक सिखाने के लिए चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का आहवान किया गया।</p>

<p>भाजयुमो अध्यक्ष कांगड़ा ने कहा कि चीन की शुरू से ही विस्तारवादी नीति रही है। इसी के चलते चीन ने गल्वान घाटी में कायरतापूर्ण हरकत की है। चीन के साथ एक हमारा एक समझौता था। जिसके तहत एलएसी के पास हथियार लेकर नहीं जा सकते थे। लेकिन चीनी सैनिक सीमा पर हथियार लेकर आए और हमारी सेना पर कायरतापूर्ण हमला किया, इसमें हमारे कुछ सैनिक शहीद भी हुए, लेकिन हमारी सेना ने बहादुरी के साथ चीनी हमले का जवाब दिया है।</p>

<p>चीन की सरकार समझ जाए कि यह 1962 का भारत नहीं है। जिसे चीन डरा लेगा, यह भारत 2020 का भारत है। जिसका नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। हमारा भारत न किसी के आगे झुकेगा और न ही किसी से डरेगा। चीन को समझना चाहिए कि हमारी भारतीय सेना बहादुर है और डरने वाली नहीं है। चीन समझ जाए कि अब उसकी विस्तारवाद की नीति नहीं चलेगी। मेरा समस्त देशवासियों से आग्रह है कि भारतीय सेना का साथ देते हुए चीनी सामान का बहिष्कार करें। इससे चीन को सबक सिखाया जा सके।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

14 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

8 hours ago