हिमाचल

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन चेताया

Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। संघ पिछले 362 दिनों से बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने चक्का जाम करने का फैसला लिया। सचिवालय के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की का माहौल बन गया, जब पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाने की कोशिश की।

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब तक उनसे मुलाकात नहीं की, जिससे संघ के सदस्यों में रोष है। उन्होंने कहा कि वह आज पूरी तैयारी के साथ आए हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे सचिवालय के बाहर से नहीं हटेंगे। उन्हें सरकार से लिखित आश्वासन चाहिए।

राजेश ठाकुर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को धमकाने और उनके एक सदस्य को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। संघ के प्रदर्शन को देखते हुए शिमला में यातायात बाधित हो गया, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Cabinet Meeting: 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी, साक्षात्कार की शर्त समाप्त समेत जानें बड़े फैसले

Himachal cabinet decisions 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में…

1 hour ago

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के सिर पर शू कवर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Bihar Health Minister Shoe Cover: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को हाल ही में…

1 hour ago

हिमाचल को मिली पहली न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब, नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू

Neuro electrophysiology lab: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार…

2 hours ago

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

3 hours ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

5 hours ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

7 hours ago