Categories: हिमाचल

हिमाचल में भी दिखने लगा डेथ गेम का कहर, सहमे लोग

<p>दुनिया भर के सैकड़ों बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाली ब्लू व्हेल गेम का खतरा अब हिमाचल में दिखने लगा है। सोलन में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे इस गेम के चक्कर में फंसते जा रहे हैं। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से बच्चों पर नजर बनाए रखने की अपील की&nbsp; है, ताकि कोई अनहोनी न हो।</p>

<p>जानकारी के अनुसार स्कूल के कुछ बच्चों ने अपनी बाजुओं पर ब्लेड से ब्लू व्हेल बनाने की कोशिश की है। इस घटना का पता तब चला एक बच्चे के पेरेंट्स ने उसकी बाजू पर यह आकृति बनी देखी। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने दोस्तों के मोबाइल या साइबर कैफे में जाकर यह जानलेवा गेम खेलता है। बच्चे ने बताया कि उसके दोस्त भी यह गेम खेलते हैं। इस घटना के बाद बच्चों के परिजन सहमे हुए हैं और स्कूल प्रशासन से बच्चों पर कड़ी नजर रखने की अपील की है।</p>

<p>गौरतलब है कि हिमाचल की CID ने एडवायजरी जारी की थी। यह एडवायजरी एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल की ओर से जारी की थी। एडवायजरी के जरिये स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को जरूरी हिदायतें जारी की गई थीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

5 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

5 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

5 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago