शिमला: नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग की&nbsp; शिमला में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।&nbsp; इस दौरान अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद इसी माह 20 सितंबर के बाद चुनाव की घोषणा हो सकती है।</p>

<p>प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक निर्धारित की गई है। अधिकारियों के साथ हो रही इस वाली बैठक में प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा और भारतीय निर्वाचन आयोग आवश्यक दिशा निर्देश देगा। इस दौरान प्रदेश में मतदाताओं के फोटो पहचान पत्रों के साथ, मतदान केंद्रों की स्थिति और वहां पर तैनात होने वाले अधिकारियों और अन्य&nbsp; जानकारी को साझा किया जाएगा।</p>

<p>वहीं, शुक्रवार को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें चुनाव ड्यूटी में तैनात रहने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण और निर्देश जारी किए जाएंगे।&nbsp; ऐसे में सितंबर महीने में ही राज्य में आचार संहिता लगना तय है। चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कम से कम 45 दिनों का समय जरूरी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

8 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

8 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

8 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

8 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

8 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

13 hours ago