Categories: हिमाचल

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत आशीष ने चमकाया प्रदेश का नाम

<p>सुंदरनगर के जरल गांव से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुंदरनगर पहुंचने पर गांव वासियों ने आशीष का जारदार स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह और टोपी देकर सम्मानित किया। आशीष पहले भी हिमाचल को कई पदक दिला चुके हैं और भारत की तरफ से 6 बार इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।</p>

<p>आशीष मौजूदा समय में खेल के साथ-साथ मंडी जिला के धर्मपुर पहसील बेल्फेयर ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आशीष ने अपनी कामयाबी का श्रेय हिमाचल बॉक्सिंग फैडरेशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी व महासचिव सुरेन्द्र सांडिल, कोच नरेश वर्मा और माता पिता को दिया है।</p>

<p>आशीष ने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की 18 नवंबर से भारतीय टीम का कैंप पटियाला में शुरू होने जा रहा है, उसी कैंप से वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेना और उसमें भारत को पदक दिलाना है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

26 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

47 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago