हिमाचल

तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए सह पर्यवेक्षक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी ने नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा उपचुनावों के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक सुरेश कुमार, चन्द्रशेखर एवं विवेक शर्मा को सह पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि देहरा उपचुनाव के लिए राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड रघुवीर सिंह बाली व विधायक संजय रतन जबकि नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार एवं संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी को सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि सह पर्यवेक्षक इन विधानसभा उपचुनावों के कांग्रेस पार्टी के प्रभारियांे के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी नियुक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के साथ विश्वासघात कर जन-भावनाओं को भाजपा को बेचा है। अन्यथा चौदह महीने के बाद ही, इन तीन निर्दलीय विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा उपचुनावों में चार सीटें जीतीं है जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की जनता खुश है और मतदाताओं ने भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है।

Kritika

Recent Posts

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका -पड़ोसी देश में पढ़ी जाएगी स्वयं…

56 mins ago

कनिष्ठ कार्यालय सहायक के लिए दस्तावेजों का मूल्यांकन

राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग में दृष्टिबाधित…

59 mins ago

मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के…

60 mins ago

बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना: मुख्यमंत्री

पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य पेखूबेला सौर विद्युत परियोजना…

1 hour ago

सरकार ने महिला सम्मान निधि के लिए 23 करोड़ का किया प्रावधान: पठानिया

उप मुख्य सचेतक विधानसभा केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से…

1 hour ago

हरीश चंद्र बने मझवाड़ पाठशाला एसएमसी के प्रधान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्कूल प्रबंधन समिति ,एसएमसी, की आम सभा का आयोजन वीरवार…

1 hour ago