हिमाचल

कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली की धन्यवाद यात्रा, जगह-जगह जोरदार स्वागत

कांगड़ा: कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक RS बाली आज कल अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं. RS बाली ने एक एक पंचायत से लेकर एक एक गांव में जाने का प्लान बनाया है. दरअसल, पहली बार चुनाव जीतने के बाद RS बाली मंत्रिमंडल की रेस में आ गए थे. जिसके बाद उन्हें पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन और पर्यटन विकास बोर्ड का वाइस चेयरमैन के साथ कैबिनेट रैंक का दर्जा मिला है.

अब RS बाली अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद कर उनसे मिल रहे हैं. 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम के बाद RS बाली ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत भी की है. ऐसे में पहले दिन वह नगरोटा बाजार से होते हुए ठारू, बडोह रोड, समलोटी, रड, उसतेहड़, अमतराड, लिली, स्कोहट, धार, मुंदला, सुनेहड़, ठानपुरी, सदरपुर पंचायतों में पहुंचे और लोगों का आभार व्यक्त किया.

RS बाली अपने धन्यवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत बालुगलोआ से कर चुके हैं. वह अब घीन, मोरठ पंचायत होते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

आज यानि 27 जनवरी को इन पंचायतों में धन्यवाद कार्यक्रम

बालुगलोआ, घीन, मोरठ जसाई, रतियाड, बुसल, बड़ोह, खरठ, जनद्राह, एरला, कंडी, खाबा, सदुबडगां, जलोट, बराना, बगुलेहड, भाटी, गुगलाहड, निहारगुल, प्लाहचकलू, छुहघेरा, सरोतरी, सुनी, चंदरोट, थानाबडगरा, बलोल

Kritika

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago