हिमाचल

सीमेंट विवाद पर CPS संजय अवस्थी का भाजपा पर पलटवार, “विपक्ष कर रहा फिजूल बयानबाजी”

हमीरपुर: हिमाचल में चल रहे सीमेंट विवाद को लेकर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि सीमेंट विवाद को लेकर पूरी सरकार चिंतित है और हल निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमेंट विवाद को लेकर विपक्ष की बयानबाजी फिजूल की है और आगामी कुछ दिनों में ही सीमेंट विवाद का हल हो जाएगा।

हमीरपुर के सर्किट हाउस में संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों को लेकर भाजपा को बयानबाजी न करके बल्कि समस्या को हल करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीमेंट विवाद को लेकर अपनी भागीदारी नहीं दिखाई है और सिर्फ बयान ही दिए हैं।

विपक्ष के फिजूलखर्ची के बयानों पर पलटवार करते हुए संजय अवस्थी ने कहा कि 75 हजार करोड़ का कर्ज भाजपा ने अपने समय में विरासत में कांग्रेस को दिया है और कांग्रेस सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं आई है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए काम करने के लिए योजनाएं ला रहे हैं और कमजोर हुए ढांचे को ठीक करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों में ही सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।

Kritika

Recent Posts

दो चरणों के मतदान से निराशा में भाजपा, 400 पार का सपना नही होगा साकार

देश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना…

46 mins ago

ऊनाः बंगाणा के भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ऊना जिले के बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस की चपेट में आने से…

1 hour ago

कांग्रेस ने उतारे तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।…

1 hour ago

रसीली चेरी की शिमला के भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, 250 रूपये प्रति किलो मिले दाम

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी…

3 hours ago

पालमपुर के मैंझा में भी हुआ फिर द*राट कां*ड: एक परिवार के 4 लोगों पर दरा*ट से हम*ला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक फिर से द*राट कां*ड पेश आया…

3 hours ago

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री

राजगढ़ (सिरमौर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में…

19 hours ago