Categories: हिमाचल

कैबिनेट की दूसरी बैठक फिर से शुरू, दोबारा मंत्री और अधिकारी तलब

<p>हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद फिर से मंत्रियों को दूसरी बैठक के लिए तलब किया गया। इससे पहले बैठक खत्म होने के बाद सभी मंत्री और अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों या घरों के लिए निकल गए थे। लेकिन, चाय बागानों पर चर्चा छूट गई थी।लिहाजा, इस पर चर्चा के लिए सभी को तलब किया गया।</p>

<p>कैबिनेट की दूसरी बैठक में लगभग सभी सीनियर मंत्री और मुख्य सचिव समेत दूसरे अधिकारी तुरंत पहुंचे। पहली बैठक में गर्भवती महिलाओं को उनकी छुट्टियों को लेकर बड़ा तोहफा दिया गया। जिसमें उनकी छुट्टियां 135 से बढ़ाकर 180 कर दी गई हैं। वहीं, नौकरियों को लेकर भी कई विभागों में पिटारा खोला गया है।</p>

<p>पहली बैठक खत्म होने के बाद भी चाय बागान समेत दूसरे मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई थी। लिहजा, वक़्त की नजाकत को देखते हुए बिना देरी किए फिर से बैठक बुला ली गई। गौरतलब है कि बुधवार को होने वाली इस बैठक को वीरभद्र सरकार की आखिरी बैठक माना जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago