हिमाचल

JOA IT 817 सहित अन्य पोस्ट कोड के अभ्यर्थी आज से शिमला में भूख हड़ताल पर

JOA IT 817 सहित अन्य पोस्ट कोड के अभ्यर्थी आज से शिमला में भूख हड़ताल पर, हड़ताल के बाद शुरू होगी सरकार के खिलाफ़ न्याय यात्रा, परिणाम निकालने की कर रहे मांग।

तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद अब JOA IT 817 सहित अन्य पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ़ आज से शिमला में भूख हड़ताल शुरू कर दी है जो एक महीना तक चलेगी और लोक सभा चुनावों के आगाज़ के साथ ही सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा में तब्दील होगी।

एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं जबकि दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी की हिमाचल प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है।

शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों ने बताया कि क्रमिक अनशन के बाद आज से सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की जा रही है। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए कमेटी बनाई है जो परिणाम और ज्यादा लटकाने के लिए बनी है.

जबकि कमेटी चाहे तो सप्ताह में ही अपना निर्णय ले सकती है। लेकिन सरकार बेरोजगारों के दर्द को समझ नहीं रही है। शिमला में अभ्यर्थी 3 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी सुध नहीं ले रहा। एक अभ्यर्थी की आज तबियत भी बिगड़ी है जिसे अस्पताल ले जाया गया है। एक महीने की भूख हड़ताल के बाद लोकसभा चुनाव आचार संहिता शुरू होते ही बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सरकार के खिलाफ़ न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago