हिमाचल

केंद्र ने हिमाचल में चिकित्सा उपकरण पार्क स्थापित करने को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने देश में 4 चिकित्सा उपकरण पार्क स्थापित करने के लिए राज्यों से परियोजना प्रस्ताव मांगे थे। हिमाचल सरकार ने भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को  प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे पाते हुए  केंद्र ने हिमाचल के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत कर दिया है। इसके तहत राज्य को इस पार्क को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये गी ग्रांट मिलेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पार्क सोलन जिला के नालागढ़ में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 265 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस पार्क की अनुमानित लागत 266.95 करोड़ रुपये होगी और 160.95 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 20 हजार करोड़ रुपये के टर्नओवर और 10 हजार लोगों के लिए लाभकारी रोजगार की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में यह पहला पार्क होगा और इससे उपभोक्ता वस्तुएं तैयार करने के साथ-साथ औद्योगिकरण के द्वितीय चरण को बढ़ावा मिलेगा। इसमें पूंजीगत वस्तुओं जैसे संयंत्र और मशीनरी आदि का उत्पादन करने वाले उद्योग भी होंगे।

Samachar First

Recent Posts

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

2 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

3 hours ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

3 hours ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

4 hours ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

4 hours ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

6 hours ago