हिमाचल

गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए केंद्र ने दिए 400 करोड़, जल्द शरू होगा काम: किशन कपूर

कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर सरकार गंभीर है। जल्द ही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शरू कर दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें विस्तारीकरण के मुद्दों पर चर्चा हुई । पहले 1800 मीटर विस्तारीकरण हो रहा था जिसे बढ़ाकर 2700 मीटर किया गया। फाइनेंस कमीशन ने प्रिंसिपल एप्रूवल 400 करोड़ कर दी है ओर जल्द काम शुरू हो जाएगा

किशन कपूर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विस्तारीकरण का विरोध उन्हीं के लोग कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस हवाई पट्टी के निर्माण की बात कहती है तो दूसरी तरफ उन्हीं के विधायक विस्तारीकरण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही थी जिसके चलते गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हो रहा है।

वहीं, सीयू निर्माण को लेकर सांसद ने कहा कि धर्मशाला में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। धर्मशाला के जदरांगल में सीयू के निर्माण कार्य को लेकर जो कुछ आपत्तियां लगाई गई हैं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

1 hour ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

2 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

2 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

2 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

2 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

2 hours ago