Categories: हिमाचल

प्रवासी श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए केंद्र सरकार ने खोले राहत के द्वार : धूमल

<p>पीएम मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के दूसरे चरण में मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए की कल्याणकारी बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार के सभी कदमों की सराहना करते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। धूमल ने कहा केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी-फड़ी वालों और मध्यम वर्गिय परिवारों के लिए राहत के द्वार खोले हैं। उन्होंन कहा कि रेहड़ी फड़ी और स्टॉल लगाने वालों को दस हज़ार रुपए का विशेष लोन देने का राहत भरा कदम इन लोगों को फिर से अपना रोजगार शुरू करने में सहायक सिद्ध होगा। मुद्रा शिशु लोन लेने वाले छोटे व्यापारियों को ब्याज में दी गयी छूट सहायक बनेगी।</p>

<p>धूमल ने कहा कि इस राहत पैकेज में तीन करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को लाभ देने के लिए तीस हज़ार करोड़ रुपए के इमरजेंसी केपिटल के अतिरिक्त प्रावधान किए हैं। ढाई करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट के माध्यम से 2 लाख करोड़ कनसेशनल क्रेडिट की सुविधा दी जाएगी। विगत तीन महीनों में भी तीन करोड़ किसानों को कृषि ऋण पर लोन मोरेटोरियम का लाभ दिया गया है। संकट में फंसे प्रवासी मजदूरों को राहतें पहुंचाने के लिए फ़ैसले लिए गए हैं।</p>

<p>प्रवासी मजदूरों को कम किराए में रहने के लिए घर मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी सबको मिले इसके लिए श्रम कानून में सुधार किये जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के कल्याणार्थ राज्यों को आपदा फंड के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है। आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो माह का राशन मुफ्त दिया जाएगा। घर वापस जाने वाले प्रवासी मजदूरों को&nbsp; मनरेगा में रोजगार दिया जा रहा है। वन नेशन वन राशन कार्ड से देश के किसी भी राशन डिपो में प्रवासी आनाज ले सकते हैं। मिडल क्लास को हाउसिंग सेक्टर में लाभ पहुंचाने के लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया गया है। वन सरंक्षण, वनीकरण, वृक्षारोपण, वन्यजीव सरंक्षण व प्रबन्धन के क्षेत्र में छः हज़ार करोड़ रुपयों की योजनाओं को मंजूरी देकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago