Categories: हिमाचल

कांगड़ा: कर्मचारियों ने काला रिबन लगाकर न्यू पेंशन स्कीम का किया विरोध, पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष

<p>न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर आज कांगड़ा के विभिन्न खंडों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और ड्यूटी नहीं कर रहे कर्मचारियों ने काला रिबन बांधकर न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने बताया कि 15 मई 2003 को हिमाचल प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई और पुरानी पेंशन को बंद कर दिया गया।</p>

<p>उन्होंने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने ब्लॉक में काला रिबन बांधकर न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया। इस दौरान पुरानी पेंशन स्कीम के कर्मचारियों ने इस स्कीम को बंद करने का सरकार से आह्वान किया और काला रिबन बांधकर समस्त कर्मचारियों ने शपथ ली की पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष को और तेज किया जाएगा।</p>

<p>कांगड़ा जिला महासचिब अनीश धीमान और अन्य लोगों ने बताया कि संगठन के आह्वान पर आज ट्विटर के माध्यम से भी पूरे भारत के कर्मचारी न्यू पेंशन का विरोध दर्ज करेंगे। न्यू पेंशन स्कीम से 500 से 2000 के बीच पेंशन लेने वाले रिटायर कर्मचारियों ने भी आज काला रिबन बांधकर इस स्कीम का विरोध किया। सभी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की न्यू पेंशन स्कीम की खामियों की देखते हुए इसे तुरंत बंद किया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago