हिमाचल

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राजनीतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष. हेतराम ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से मतदान करने हेतु आह्वान किया ।

विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु प्रेरक  पोस्टर  व नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया तत्पश्चात मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉक्टर डीपी वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ राजकुमार , नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव  कुमार, डॉक्टर संदीप धीमान, श्री राजेंद्र कुमार शर्मा ,डॉ विपिन शर्मा, डॉक्टर पूनम सहित  रोबर रेंजर  के  स्वयंसेवक एवं विभिन्न विभागों के 165 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। नोडल अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago