Categories: हिमाचल

चंबा: डल्हौजी में हुआ सीजन का चौथा हिमपात, लोगों की बढ़ीं समस्याएं

<p>डलहौजी में गुरूवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी लगातार अभी तक जारी है। अभी तक डलहौजी शहर में 2 फुट तक बर्फ पड़ गई है और अगर इसी तरह लगातार बर्फ गिरती रही तो बर्फ के ढेर लग जाएंगे। यह डलहौजी में इस सीजन का चौथा हिमपात है। अभी तक पहले से गिरी बर्फ से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई थी अब इस ताजा बर्फबारी से स्थानीय लोगों और बाहर से आए पर्यटकों की समस्याओं में और इजाफा हो गया है।</p>

<p>हालांकि अभी डलहौजी का तापमान -2 है और ठंड काफी बढ़ गई है। एक बार फिर डलहौजी में स्थानीय लोगों और बाहर से आए पर्यटकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोग और पर्यटक एक बार फिर घरों और होटलों में दुबक कर रह गए हैं सड़कें सुनसान हो गई हैं। डलहौजी-पठानकोट मार्ग और दूसरे अन्य मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। डलहौजी के कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

32 seconds ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

19 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

48 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago