Follow Us:

चम्बा में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 176 सड़कें बंद, 5 घर और 500 पेड़ तबाह

मृत्युंजय पूरी |

पिछले दिनों चंबा जिला में हुई बर्फबारी की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।  बर्फबारी की वजह से चंबा शहर की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। भारी बर्फबारी की वजह से जगह जगह पेड़ों के टूटने से बिजली की तारे व  खंबे टूट चुके हैं। पिछले करीब 45 घंटों से शहर व आसपास की विद्युत सेवाएं ठप पड़ी हुई है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  बिजली ना होने की वजह से शहर की इंटरनेट व्यवस्था भी चरमराई  हुई है।  चंबा शहर की करीब 176 सड़कें इस बर्फबारी से बाधित हुई है और प्रशासन का अनुमान है कि आज शाम तक आधी से ज्यादा सड़कों को व्हाल  कर दिया जाएगा।  वहीं  बिजली विभाग भी शहर में  ठप पड़ी विद्युत सेवा को बहाल करने में पूरी तरह से जुटा  हुआ है।

जनजातिय  क्षेत्र भरमौर में हिमस्खलन की वजह से काफी नुकसान हुआ है कूंर पंचायत में करीब 5 घर हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं साथ ही वहां के भगवानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस हिमस्खलन में करीब 500 से ज्यादा पौधे नष्ट हो चुके हैं।  वही ग्राम पंचायत प्यूरा  में भी एक तीन मंजिला मकान भूस्खलन के जमींदोज़ हो चुका है।  कम्युनिकेशन ना होने की वजह से अभी नुकसान का पूरा आंकलन  लगाना मुश्किल हो रहा है। 

पिछले कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने चंबा का हाल भी जाना था।  इसी के चलते आज सुबह से ही उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा जगह जगह जाकर अपनी टीम के साथ हालात का जायजा ले रहे हैं।  और अधिकारियों को जल्द से सेवाएं बहाल करने के दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।  

वहीं ग्राम पंचायत  प्यूरा   में हिमस्खलन की वजह से लाखों रुपए की क्षति पहुंची है जहां मकान और सेब के बगीचे पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।  वहां के प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी की वजह से गांव के लोगो के  खेतों में काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले कल हिमस्खलन की वजह से गांव के करीब 5 मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं।  साथ ही  भूस्खलन की चपेट में वाग्वानो के  करीब 500 पेड़ भी पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।  उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन किसानों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार उनकी कुछ मदद करें ताकि वह आने वाले समय में अपनी  थोड़ी बहुत अजीबका चला सके।

सुबह से ही आज उपायुक्त चंबा हरकेश मीणा जगह जगह अपनी टीम के साथ बंद पड़ी सेवाओं का निरीक्षण करते दिखे। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग पूरी तरह से सेवाएं  सुचारू करने में जुटा हुआ है।  उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों  हुई बर्फबारी की वजह से जगह-जगह  बिजली की तारे और खंबे  टूटने की वजह से विद्युत सेवाएं ठप पड़ी हुई है।  उन्होंने कहा कि मेन लाइन टूट जाने की वजह से  काफी नुकसान हुआ है।  लेकिन अब  इस नुकसान की भरपाई करने के लिए धर्मशाला से भी कर्मचारियों को बुलाया गया हे  ताकि लोगों को जल्द से यह सुविधाएं दोबारा से मुहैया करवाई जाएं।  उन्होंने बताया कि आज शाम तक चंबा शहर की विद्युत सेवाएं बहाल कर दी जाएगी और आने वाले समय में जल्द ही सभी क्षेत्रों की विद्युत सेवाओं को भी बहाल किया जाएगा।