Categories: हिमाचल

24 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली NH

मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर बनाला के पास हुए लैंडस्लाइड के बंद सड़क को खोलने का प्रयास गुरुवार को दिनभर जारी रहा। जिसके बाद सड़क को एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। यहां फोरलेन निर्माण के लिए की गई कटिंग से ये जगह बेहद संवेदनशील हो गया है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिससे कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, सड़क पर गिरी चट्टान को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग का सहारा लिया गया, लेकिन ब्लास्ट के बाद भी चट्टान के बड़े-बड़े टुकडे हुए जिन्हें हटाने का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा।

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनएच को एकतरफा बहाल कर दिया गया है और गुरुवार रात को यहां से सारा ट्रैफिक पुलिस की निगरानी में सुचारू किया जाएगा। शुक्रवार सुबह फिर से एनएच को पूरी तरह से बहाल करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

वहीं, दिन भर सड़क पर कार्य के चलते यहां वाहनों की लम्बी कतारें देखने को मिली। कुछ लोगों को पेरशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद वाहनों की एकतरफा आवाजाही शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़-मनाली एनएच 24 घंटे के बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है लेकिन बनाला के पास भू-स्खलन के बाद खतरा अभी टला नहीं है।

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

2 hours ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

6 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

8 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago