Categories: हिमाचल

त्रियुंड में 2 बजे के बाद जाने पर बैन, मौज़ मस्ती पर भी लगेगी रोक

<p>अब त्रियुंड जाने के लिए पर्यटकों को दोपहर के बाद गल्लू पास से एंट्री नहीं मिलेगी। यानी कि लोग 2 बजे के बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रियुंड जाने के लिए गल्लू में एंट्री करवानी पड़ती है, वहां से अब 2 बजे के बाद पर्यटकों को नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही वापस आने वाले पर्यटक 3 बजे के बाद से वापस नहीं लौटेंगे।</p>

<p>ऐसा इसलिए किया गया है ताकि त्रियुंड क्षेत्र में पर्यटक रास्ता न भटकें। इसके साथ ही खाई में गिरने के डर जैसी चीजें भी लगातार बनी हुई हैं। वहीं, बर्फबारी के दौरान कई बार जंगली जानवर पहाड़ी से नीचे आकर त्रियुंड के रास्ते में आ जाते हैं, जो पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी पर्यटक अथवा अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ शराब बीयर का सेवन करने की अनुमति नहीं है।</p>

<p>डीसी कांगड़ा या एसपी से इस संबंध में अग्रिम अनुमति प्राप्त कर क्षेत्र में जाने वाले लोगों पर भी उपरोक्त शर्तें लागू नहीं होंगी। पटियाल ने कहा कि यह आदेश लोगों की जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 hour ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

1 hour ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

2 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

2 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

4 hours ago