हिमाचल

चैस ओलंपियाड टॉर्च रिले का अभिनंदन समारोह, धर्मशाला के बाद शिमला रवाना होगी टॉर्च रिले

धर्मशाला: चैस ओलंपियाड टॉर्च रिले 21 जून देर शाम को जम्मू से धर्मशाला पहुंची और सुबह धर्मशाला स्थित खेल परिसर में चैस ओलंपियाड टार्च के अभिनंदन समारोह का अयोजन किया गया। वहीं इस टॉर्च रिले को केन्द्रीय खेल युवा मामले एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा गया.

चैस ओलंपियाड टॉर्च रिले देश के 75 शहरों से गुजरती हुई अंत में अपने गंतव्य महाबलीपुरम पहुंचेगी, वहीं आज इस चैस ओलंपियाड टॉर्च का अभिनंदन धर्मशाला खेल परिसर में किया गया। टॉर्च रिले धर्मशाला शहर की परिक्रमा करने के बाद शिमला के लिए रवाना होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज धर्मशाला शहर की पहचान खेल नगरी के रूप में बन रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि चैस की शुरुआत भारत मे हुई हैं और आज चैस ओलंपियाड का आयोजन पहली बार भारत देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को पहली बार मेजबानी मिली हैं। देश के उभरते हुए खिलाड़ियों को चैस ओलंपियाड में खेलने वाले खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिलेगा। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि चैस को हमने खोजा है और आज देश चैस में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए जो भी चैस के लिए जरूरत होगी उस के लिए हम हर कदम साथ है। राकेश पठानिया ने कहा कि चैस ओलंपियाड आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

16 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago