मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार खुशीराम शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। जिला शिमला के जुब्बल में स्थित गांव शाडी में जन्मे खुशीराम शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शिमला में देहांत हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशीराम शर्मा ने समाचार पत्र वीर प्रताप तथा ‘नया लोकयुग’ के लिए पत्रकारिता की। उन्होंने निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजीव कुमार तथा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी खुशीराम शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…