हिमाचल

मुख्य सचिव ने डोडरा क्वार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के सबसे दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चुनाव तैयारियों और स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की और लोगों को 1 जून, 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

लोकसभा चुनाव के दौरान डोडरा क्वार का दौरा करने और चुनाव तैयारियों का निरीक्षण करने वाले सक्सेना पहले मुख्य सचिव हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘वोट करेगा डोडरा क्वार’ के आदर्श वाक्य के साथ 100 प्रतिशत मतदान करके एक इतिहास बनाते हुए बढ़चढ़ कर मतदान करें।
उन्होंने महिला और युवक मंडलों के अलावा स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और स्वेच्छा से मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने उपमंडलाधिकारी कार्यालय डोडरा क्वार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में मतदान केंद्रों और मतदान दलों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निरीक्षण किया। उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रमोत्रा भी मुख्य सचिव के साथ थे।
इससे पूर्व डोडरा क्वार पहुंचने पर मुख्य सचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago