हिमाचल

ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत

मुख्यमंत्री बोले मैं नहीं चाहता था पत्नी लड़े चुनाव लेकिन इस बार हाइकमान के आदेश को नहीं। कर सकता था इंकार, राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए थी देहरा में मजबूत प्रत्याशी की जरूरत।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अंतिम संध्या में स्टार गायक दलेर मेहंदी मुख्य आकर्षण रहे। जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट जिसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समर फेस्टिवल काफी लंबे समय से मनाया जाता आ रहा है और पर्यटक यहां पर आए और जिस उद्देश्य के लिए वह हिमाचल आते हैं। वे यहां से खुश होकर वापिस जाएं।

वहीं सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से टिकट दिए जाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मुझे दूसरी बार अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कहा है, इससे पहले उन्होंने उसे लोकसभा में उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछा था, लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने फिर से उसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है।

मैं इस बार इनकार नहीं कर सकता। मैं अपनी पत्नी को साढ़े तीन साल के लिए देहरा भेज रहा हूं, मुझे यह फैसला देहरा के लोगों की मांग पर लेना पड़ा, वह देहरा की मूल निवासी है, उसके भाई वहीं रहते हैं।

स्थानीय पंचायत प्रधानों ने भी उसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। वह देहरा के लोगों की सेवा करेगी। सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं हमारे परिवार से केवल एक ही राजनीति में हो। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए देहरा से मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतरना था जिसे देखते हुए उन्हें टिकट दिया गया है लेकिन साढ़े तीन साल के बाद वहां कि जनता की इच्छा को देखते हुए फेसला लिया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

16 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

16 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

16 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

16 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

23 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

23 hours ago