हिमाचल

हमीरपुर की बच्ची के साथ क्या हुआ? गला काटा या छत से गिरी?

हमीरपुर के डुग्घा के पास बरोहा ग्राम पंचायत में प्रवासी परिवार की 4 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में गला काटने की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मासूम के पिता द्वारा दिए गए बयान और लोगों द्वारा कही जा रही बात आपस में मेल नहीं खा रही। इसीलिए यह मामला संदिग्ध हो गया है।

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जब उन्हें मौके पर बुलाया गया। तो बच्चे चिल्लाते हुए कह रहे थे कि उनकी बहन का गला उनके एक रिश्तेदार ने दराटी से काटा है। वहीं पिता ने अपने बयान में बेटी के छत्त से गिरने की बात कही है। ऐसे में अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार मौके से फरार है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। वहीं अभी तक मासूम की मां के बयान भी कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं।

लोगों ने सुनी बच्चों के चिल्लाने की आवाज
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक गांव में प्रवासी परिवारों के बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को चिल्लाते हुए सुना। बच्चे कह रहे थे कि उनके ही किसी रिश्तेदार ने उनकी बहन का गला काट दिया है। बाद में लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया। पीड़ित का पिता ही मासूम को अस्पताल लेकर आया। मासूम की मां भी मौके से फरार ही बताई जा रही है।

बच्ची मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर
आखिरकार मामला क्या है, यह पुलिस तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा। इस सारे मामले को लेकर पुलिस की जांच में निकल कर सामने क्या आता है इसका इंतजार है। मासूम की नसें भी शरीर से बाहर आ गईं थीं। एसपी आकृति शर्मा का कहना है कि मां बाप के बयान के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मासूम को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

14 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago