Categories: हिमाचल

तिब्बती तीर्थयात्रियों के लिए चीन का फरमान, 3 दिन में वापिस वतन नहीं लौटे तो पासपोर्ट होगा रद्द

चीन ने तिब्बती तीर्थयात्रियों को तीन दिन के भीतर वापस लौटने का फरमान सुनाया है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी वापसी हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने की भी बात कही गई है। ठंड के मौसम में चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत से कई तीर्थयात्री नेपाल-भारत की यात्रा पर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जो तीर्थयात्री नेपाल या भारत पहुंच चुके हैं, उन्हें तिब्बत में अपने रिश्तेदारों के माध्यम से तीन दिनों के भीतर लौटने की बात कही गई है।

यह भी चेतावनी दी गई है कि जो लोग तय समय में वापस आने में असफल होंगे, उनके पासपोर्ट अमान्य कर दिए जाएंगे, इसके बाद उन्हें वापस लौटने की अनुमति नहीं होगी।

चीन द्वारा तिब्बतियों के खिलाफ लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण इस साल तिब्बत से बहुत कम तीर्थयात्री नेपाल और भारत की यात्रा करने के लिए निकल पाए हैं। नतीजन इस साल बोधगया में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की शिक्षाओं के दौरान वहां अपेक्षाकृत कम तिब्बती उपस्थित हो पाए।

तिब्बत से कुछ तीर्थयात्री देश से बाहर जाने के लिए चीनी पासपोर्ट हासिल भी कर लिए थे, जिसके एवज में उनसे नेपाल जाने वाली उड़ानों के लिए प्रति व्यक्ति 6000 चीनी मुद्रा का शुल्क वसूल भी किया गया, पर उनकी यात्रा को भी अचानक रद कर दिया गया और उनकी धनराशि भी वापस नहीं की गई।

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

12 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

53 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

19 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

20 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago