घुटना एवं हिप रिप्लेसमेंट की स्पैशल ओपीडी 5 जनवरी को, डॉ. पीवी कैले देंगे सेवाएं

<p>देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पैशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी 5 जनवरी को आयोजित की जा रही है। डॉ कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है।</p>

<p>डॉ कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।</p>

<p>डॉ कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक व अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डॉ कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमेरिका व अस्ट्रलिया से, तो एडवांस ऑर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है।</p>

<p>डॉ कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डॉ कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं और इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago