हिमाचल

NMP के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

केंद्र सरकार की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के विरोध में आज सीटू ने देश भर में प्रदर्शन किया। राजधानी शिमला में भी सीटू ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सीटू ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में बेचकर बड़ी साजिश कर रही है। केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक है। अंबानी, अडानी जैसे पूंजीपतियों के लिए यह सरकार काम कर रही है।

सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि पिछले 70 सालों में देश दुनिया के नक्शे पर उभर कर सामने आया लेकिन पिछले 7 सालों में सभी क्षेत्रों को बेचा जा रहा है। एनएमपी के नाम पर रेलवे ट्रैक, एयरपोर्ट, नेशनल हाईवे, कोयला, बंदरगाहों को बेचने की साजिश चल रही है।

उन्होंने कहा कि 22 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय मार्गों को पांच गुना कम मूल्यों पर बेचा जा रहा है। सात साल पूर्व 16 लाख कर्मचारी सरकारी विभागों में काम कर रहे थे लेकिन 7 साल बाद अब 9 लाख 80 हजार बचें हैं। कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी उपक्रमों को अपना पैसा निजी बैंकों में जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़े अधिकारियों, मंत्रियों द्वारा कर्मचारियों को फ़ोन किया जा रहा है। यह निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

1 hour ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago