हिमाचल

मांगों को लेकर सीटू का धरना-प्रदर्शन, घेराबंदी की दी चेतावनी

सीटू जिला कमेटी के आह्वान पर बीबीएन के मजदूरों ने यूनियनों के पंजीकरण व श्रम कानूनों को लेकर श्रम कार्यालय झाड़माजरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू ने चेताया है कि अगर श्रम विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली दुरुस्त न की तो 28-29 मार्च को मजदूर हड़ताल करके श्रम कार्यालय की घेराबंदी करेंगे। दोपहर ग्यारह बजे से शुरू हुआ मजदूरों का प्रदर्शन दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया।

सीटू कार्यकर्ता श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से काफी खफा नज़र आए। वे तीन घण्टे तक जोरदार नारेबाजी करते रहे। इस दौरान सीटू प्रतिनिधिमंडल श्रम अधिकारी से मिला और मांग-पत्र सौंपा। उन्होंने मांगों का तुरन्त समाधान मांगा जिस पर श्रम अधिकारी ने मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सीटू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

सोलन के सीटू सदस्यों ने आरोप लगाया कि बीबीएन का श्रम कार्यालय उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रहा है और कई-कई सालों तक यूनियनों का सत्यापन करने में आनाकनी कर रहा है। श्रम कार्यालय की इस लचर और पक्षपातपूर्वक कार्यप्रणाली के कारण मजदूरों को अपनी यूनियन का पंजीकरण करवाना लगभग नामुमकिन हो गया है। श्रम विभाग पूरी तरह पूंजीपतियों की गोद में बैठ गया है और मजदूरों की न्याय हासिल करने की उम्मीदें खत्म हो गयी हैं।

मजदूरों के मांग-पत्र भी सालों से श्रम कार्यालयों की फाइलों में धूल फांक रहे हैं। श्रम कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली और मिलीभगत के कारण उद्योगपति मजदूरों को पीड़ित कर रहे हैं। उन्हें यूनियन बनाने पर नौकरी से निकाला जा रहा है। उनका प्रदेश से बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। कम्पनी और ठेका मजदूरों का मालिकों द्वारा भरपूर शोषण किया जा रहा है लेकिन श्रम विभाग मौन है। श्रम विभाग के अधिकारी मात्र इंस्पेक्शन करके अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ रहे हैं और कम्पनी प्रबंधनों पर श्रम कानूनों की अवहेलना पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने चेताया है कि अगर मजदूरों की मांगों का तत्काल समाधान न हुआ तो बीबीएन के हज़ारों मजदूर 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल के दौरान श्रम कार्यालय की ओर कूच करेंगे और अधिकारियों की घेराबंदी करेंगे। बीबीएन के मजदूर अपने शोषण के विरुद्ध अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

 

Samachar First

Recent Posts

11वीं कक्षा की छात्रा ने शिशु को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां…

4 mins ago

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

18 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

18 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

18 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

19 hours ago