Categories: हिमाचल

शाहपुर सिविल अस्पताल की बदलेगी तक़दीर, भवन निर्माण के लिए पहली किश्त जारी

<p>कांगड़ा जिला के शाहपुर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण के लिए पहली किश्त जारी कर दी गई है। शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने जानकारी दी कि सिविल अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की राशी खर्च की जाएगी। इसके लिए 2 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।</p>

<p>कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए सरवीन चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। अस्पताल के भवन निर्माण को लेकर काफी लेट-लतीफी की गई। चौधरी ने पीडीब्ल्यूडी विभाग को जरूर औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।</p>

<p>शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए 2302 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही खाली पड़े डॉक्टर और सहायक स्टाफ की पोस्ट को भरने के लिए सार्थक प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 6 अपने अभी तक के कार्यकाल में 300 चिकित्सकों की भर्ती की है। इसके अलावा आयुर्वेद, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

58 mins ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago