<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के बाद से धर्मशाला में मौसम ने करवट बदल ली है। दोपहर तक खिली धूप में जैसे ही रैली समाप्त हुई तो यहां धौलाधार की पहाड़ियां बादलों से ढक गई। उम्मीद की जा रही है कि यहां जल्द ही बारिश हो सकती है।</p>
<p>मौसम में अचानक आए इस बदलाव को मुख्यमंत्री के इंद्रु नाग दौरे से भी जोड़कर भी देखा जा सकता है। क्योंकि रैली से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इंद्रु नाग पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी की रैली के सही होने और मौसम के साफ रहने की कामना की थी। अब जैसे ही रैली ख़त्म हुई तो मौसम ख़राब हो गया है।</p>
<p>आपको बता दें कि धर्मशाला में किसी भी तरह के बड़े प्रोग्राम से पहले नेता इंद्रु नाग मंदिर में जरूर कामना करते हैं। माना जाता है कि देवता इंद्रु नाग को धर्मशाला के लिए बारिश का देवता माना जाता है और यहां किसी भी बड़े प्रोग्राम से पहले उन्हें मनाया जाता है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…