Categories: हिमाचल

प्रदेश में 28 जुलाई तक बरसेंगे मेघ

समाचार फर्स्ट डेस्क।। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी,जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। शनिवार को प्रदेशभर के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी दिन के समय झमाझम बारिश रिकार्ड की गई। बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में1 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.6, सुंदरनगर में 28.2, भुंतर में 29.0, कल्पा में 22.0, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 28.5, सोलन में 27.0 और कांगड़ा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

4 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

4 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

4 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

4 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

4 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

4 hours ago