Categories: हिमाचल

कुल्लू दशहरे में पहुंचे CM, सोनू निगम ने अपनी आवाज़ से बिखेरा जलवा

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। जाने माने गायक सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।</p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से व्यापारी भाग लेते हैं और विदेशों के सांस्कृतिक दल पूरे जोश के साथ इस उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।</p>

<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने की भी आवश्यकता है।</p>

<p>जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। राज्य सरकार ने व्यक्तिगत और नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पॉलिथीन खरीदने की नई पहल की है। इससे न केवल प्रदेश पॉलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

1 hour ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

1 hour ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

4 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

5 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

5 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

5 hours ago